उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊवाराणसी

अगले साल वाराणसी में होगा जी-20 का चार दिवसीय सम्मेलन : केशव प्रसाद मौर्य

  • उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा-काशी को मिल रही नई पहचान

वाराणसी। आगामी अगस्त माह 2023 में G-20 का चार दिवसीय सम्मेलन वाराणसी में होगा। इस आयोजन के माध्यम से काशी G-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी करेगा। प्रदेश सरकार के प्रयासों से काशी नगरी को आज विश्व में नई पहचान मिल रही है। बुधवार को यह जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दी।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि काशी विश्वनाथ धाम परिसर, बीएचयू सभागार, हस्तकला संकुल समेत विभिन्न जगहों पर भव्य आयोजन होंगे। उल्लेखनीय है कि वाराणसी में पिछले दिनों काशी तमिल संगमम में भाग लेने आये विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जी-20 सम्मेलन के लिए स्थान का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया था कि जी-20 का शिखर सम्मेलन देश भर में मनाया जाएगा। 55 शहरों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। वाराणसी में बड़ा कार्यक्रम होगा। काशी में दुनिया के विकास पर मंत्रियों का सम्मेलन होना है। इसकी अध्यक्षता वे खुद ही करेंगे। काशी का अपना व विशेष महत्व है। लिहाजा, काशी में भी शिखर सम्मेलन होगा। इसकी तैयारी चल रही है।

जी-20 सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता भारत को मिली है। इसकी घोषणा हाल ही में इंडोनेशिया के बाली में हुए जी-20 सम्मेलन में की गई थी। जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा यूरोपीय संघ शामिल है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button