देशबड़ी खबर

भूटान से PM मोदी ने दहशतगर्दों को दी कड़ी चेतावनी, बोले- ‘मैं भारी मन से यहां आया हूं, लाल किला विस्फोट के गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा…

थिंपू (भूटान)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार देर शाम हुए विस्फोट की साजिश रचने वाले और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर आये श्री मोदी ने ग्लोबल पीस फेस्टिवल में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस भयानक विस्फोट की साजिश रचने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। कल शाम दिल्ली में जो भयानक घटना हुई, उससे सभी बहुत दुखी हैं। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूँ। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साज़िश की तह तक जाएंगी। इसके पीछे जो भी साज़िश करने वाले हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, उन सभी को सज़ा मिलेगी।”

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम लाल किले के करीब एक कार में हुए इस विस्फोट में नौ लोग मारे गए और करीब 20 घायल हुए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button