देशबड़ी खबर

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के पूर्वी दिल्ली इलाके में एक जिम मालिक की हत्या हो गई है। तीन लोगों की जिम मालिक महेंद्र अग्रवाल की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिम मालिक महेंद्र अग्रवाल की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना को तीन बाइक सवारों ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर की रात आठ बजे महेंद्र अग्रवाल के ऑफिस में घुसकर तीन आरोपियों ने महेंद्र पर गोलियां बरसाई। आरोपियों ने महेंद्र के सिर में गोली चलाई जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं साल के अंतिम दिन हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

जांच में जुटी पुलिस

वहं पुलिस अब जांच में जुटी है कि महेंद्र अग्रवाल की हत्या क्यों की गई है। जिन लोगों ने महेंद्र की हत्या की है उनके साथ क्या दुश्मनी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम को मौके पर पहुंच कर सबूत इकट्ठे करने को कहा है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस जांच को आगे बढ़ाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस को यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button