देशबड़ी खबर

राजस्थान के जोधपुर में भीषण हादसा : ट्रक की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, 6 श्रद्धालुओं की मौत व 14 घायल

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग के जोधपुर-बालेसर खंड पर श्रद्धालुओं को ले जा रहा टेंपो अनाज की बोरियों से भरे ट्रक से टकरा गया।

यह दुर्घटना खारी बेरी गांव के पास हुई। बालेसर के थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा इलाके से लगभग 20 तीर्थयात्रियों को लेकर रामदेवरा जा रहे टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

भाटी ने कहा, ‘‘तीन महिलाओं और तीन अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिए गए हैं। 14 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।’’ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “रामदेवरा धाम जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से श्रद्धालुओं के देहावसान की सूचना ने दुखी कर दिया है। बालेसर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। मैंने तत्काल जानकारी ली है और हरसंभव सहायता के दिशा-निर्देश दिए हैं। दिवंगत आत्माओं को देवलोक में स्थान मिले। घायलों की शीघ्र स्वस्थता की प्रार्थना है, उन्हें शीघ्र और श्रेष्ठ उपचार मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। परिजनों से मेरे हृदय की संवेदनाएं जुड़ी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button