खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

IND vs PAK: टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तान में मच गया बवाल, अब PCB ने उठाया ये बड़ा कदम

IND vs PAK: एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से बुरी तरह हराया और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की टीम हर मोर्चे पर विफल रही। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया ने किया इग्नोर

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर शानदार छक्का जड़ते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना ही मैदान के बाहर चले गए। सूर्या और शिवम के अलावा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आए। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर हैंडशेक करने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि क्रिकेट मैच खत्म होने पर आमतौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते नजर आते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। यही वजह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया ये मैच खेल से ज्यादा इस नो हैंडशेक घटना के चलते सुर्खियां बटोर रहा है।

PCB ने दर्ज कराया विरोध

इस बीच पाकिस्तान की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल में आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है। रविवार देर रात जारी किए गए एक बयान में PCB ने भारतीय खिलाड़ियों के इस व्यवहार को अनस्पोर्टिंग यानी खेल भावना के खिलाफ करार दिया। PCB ने अपने बयान में लिखा- टीम मैनेजर नवीन चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसे खेल भावना के खिलाफ और अनस्पोर्टिंग करार दिया गया। विरोधस्वरूप हमने अपने कप्तान को पोस्ट मैच सेरेमनी में नहीं भेजा।

ग्रुप स्टेज में भिड़ने के बाद भारत और पाकिस्तान का अब सुपर-4 में आमना-सामना हो सकता है। यहां भी टीम इंडिया की कोशिश पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने की होगी। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपना तीसरा मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी।

(PTI Inputs)

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button