उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

India-US deal: अखिलेश यादव बोले- एकतरफा नहीं होती डील, भाजपा से जनता पूछ रही सवाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा से साफ़ तौर पर पूछ रही है कि “डील” कभी एकतरफा नहीं होती। देश की जनता यह जानना चाहती है कि भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा हुआ गहरा राज़ क्या है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह बातें कहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा “भाजपा यह बताए कि उसकी समझौता-गणित में शून्य (0) बड़ा है या अठारह (18)-और क्या भाजपा के हिसाब से 18 बराबर 0 हो जाता है।”

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले और जुमलेबाज़ी भरे शब्दों के अलावा कोई ठोस सुरक्षा-कवच या संरक्षण-योजना है भी या नहीं। आज देश की जनता यह जानना चाहती है कि भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा हुआ गहरा राज़ क्या है। क्या यह पूरा मामला “बनी वहाँ, पहुँची यहाँ” जैसा कोई एकपक्षीय सौदा है, जिसमें देश के हितों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या डील के नाम पर भाजपा सरकार को केवल “डॉटेड लाइन” पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन कथित समझौतों से आखिर किसे लाभ हो रहा है और आम नागरिक, किसान, व्यापारी व उद्योग जगत को क्या मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां देशहित के बजाय प्रचार और दिखावे तक सीमित रह गई हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button