देशबड़ी खबर

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा- मिशन के ज्यादातर उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन…

केरल: चंद्रयान-3 की सफलता से पूरा देश उत्साहित है और इसरो को भी हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बेहद खुश हैं। वैज्ञानिक मिशन के ज्यादातर उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं। मैं समझता हूं कि सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं। लेकिन हम आने वाले 14 दिनों में चंद्रमा से बहुत सारे डेटा को मापना जारी रखेंगे और हमें उम्मीद है कि ऐसा करते हुए हम विज्ञान में वास्तव में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। इसलिए हम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्साहित हैं।’

इसरो ने क्या जानकारी दी?

इससे पहले इसरो की तरफ से ये बयान सामने आया था कि चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल से बाहर निकल कर प्रज्ञान रोवर अब चांद की सतह पर चलना शुरू कर चुका है। इसरों ने ये भी बताया था कि चंद्रयान 3 मिशन के उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और आसान लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हुआ। चंद्रमा पर रोवर के घूमने का मकसद पूरा हुआ। सभी पेलोड सही और सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी शनिवार को बेंगलुरू पहुंचे थे। यहां उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकत की और उन्हें बधाई दी। इससे पहले शनिवार को ही इसरो ने चांद पर घूमने का वीडियो जारी करते हुए कहा था कि दक्षिणी ध्रुव पर चांद के रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। बता दें कि जिस स्थान पर चंद्रयान 3 ने लैंडिंग की थी, उस स्थान को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अब से उस स्थान को शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button