देशबड़ी खबर

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों को बड़ी मिली कामयाबी, मुठभेड़ में जैश कमांडर जाहिद वानी समेत 5 आतंकवाद‍ियों को किया ढेर

जम्‍मू कश्‍मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां उन्‍होंने प‍िछले 12 घंटों में दो जगहों में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और जैश-ए-मोहम्मद के 5 पाकिस्तानी आतंकवादी मार ग‍िराए हैं. मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है. सुरक्षाबलों ने पुलवामा (Pulwama) में 4 और बडगाम में 1 आतंकी को ढेर किया है. बडगाम में आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. इस बात की सूचना आईजीपी कश्‍मीर विजय कुमार ने दी है. कश्‍मीर जोन पुलिस की ओर से इसको लेकर एक ट्वीट भी किया गया है.

इसमें आईजीपी कश्‍मीर विजय कुमार ल‍िखते हैं, ‘पाकिस्‍तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के 5 आतंकवादी पिछले 12 घंटे में दो मुठभेड़ में मारे गए. मारे गए लोगों में जैश कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्‍तानी आतंकवादी भी शामिल है. हमारे लिए यह बड़ी सफलता है.’

आतंकियों के कब्‍जे से मिली एके-56 राइफल

बड़गाम में शनिवार रात 10 बजे सीआरपीएफ व पुलिस के संयुक्त गश्ती दल ने तिलसर, चरार-ए-शरीफ में जैसे ही तलाशी शुरू की, वैसे ही एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंंग कर दी. इसके बाद जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया. मुठभेड़ में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना भी है. मध्यरात्रि के उपरांत सुरक्षाबलों को तीनों आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली. उसके कब्जे से एक एके-56 राइफल भी मिली है.

सुरक्षाबलों को प‍िछले सप्‍ताह भी मिली थी सफलता

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने प‍िछले सप्‍ताह एक एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया था. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कई हथियार बरामद किए गए. मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से संबंधित द रेसिस्टेंस फ्रंट के थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के किलबल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.

सुरक्षा बलों ने इस एनकाउंटर से एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुबह बडगाम के चदूरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button