उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पत्रकार मनोज मिश्रा ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठन में विधिवत सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का पुनर्गठन विगत 11 सितंबर 2024 को किया गया था जिसकी सदस्यता अभियान लगातार जारी है! आज एनेक्सी मीडिया सेंटर लाल बहादुर शास्त्री भवन में वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा ने विधिवत समिति की सदस्यता ग्रहण की।

समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने मनोज मिश्रा को सदस्यता ग्रहण कराई और मनोज मिश्रा के शामिल होने पर कहा की मनोज मिश्रा के समिति में शामिल होने से उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति और मजबूत होगी। समिति के पुनर्गठन के बाद सदस्यता अभियान तेजी से जारी है उसी कड़ी में आज मनोज मिश्रा ने सदस्यता ग्रहण की पुनर्गठन समिति का नया चुनाव जनवरी 2025 में कराया जाएगा।

आज एनेक्सी मीडिया सेंटर में समिति के प्रशासनिक सलाहकार शेखर श्रीवास्तव ने भी मनोज मिश्रा के शामिल होने पर उन्हें बधाई दी। सदस्यता ग्रहण करने के समय वरिष्ठ पत्रकार उमेश चंद्र मिश्रा नीरज श्रीवास्तव, दया बिष्ट, नितिन श्रीवास्तव,
शिकोह आजाद (नवाब साहब), हरजीत सिंह बाबा, अजीत कुमार सिंह, बलराम गुप्ता छायाकार, योगेश बाजपेई सहित तमाम पत्रकार मौजूद थे।

सदस्यता ग्रहण करते हुए मनोज मिश्रा ने कहा कि मेरा पूरा समर्थन और सहयोग समिति को रहेगा और समिति पूरी मजबूती से पत्रकारों के लिए काम करती रहेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button