देशबड़ी खबर

जानिए कौन हैं नरेंद्र मान? तहव्वुर राणा केस में बने सरकारी वकील, गृहमंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्र ने मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा से संबंधित मामले में मुकदमे के लिए एक विशेष सरकारी वकील की नियुक्ति की है। राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया जा रहा है और उसके आज भारत पहुंचने की उम्मीद है।

देर रात जारी अधिसूचना में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि अधिवक्ता नरेंद्र मान तीन साल के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामले आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई (मुंबई हमले) से संबंधित सुनवाई और अन्य मामलों के संचालन के लिए विशेष सरकारी अधिवक्ता होंगे।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम, 2008 (2008 का 34) की धारा 15 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के साथ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 18 की उप-धारा (8) के तहत केंद्र सरकार अधिवक्ता नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करती है।’’ उनकी नियुक्ति इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए या उक्त मामले की सुनवाई पूरी होने तक, जो भी पहले हो, होगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button