देशबड़ी खबर

गोलियां लगी, पैर टूटा फिर भी नहीं छोड़े आतंकी, मौत से भी घंटों लड़ा, फिर चला गया जांबाज जूम

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से लोहा लेने वाला जाबांज आर्मी डॉग Zoomआखिरकार जिंदगी की जंग हार गया. आतंकियों का काल बना जूम चार दिन तक अस्पताल में मौत से जूझता रहा, लेकिन आज दोपहर 12 बजे उसने दुनिया को अलविदा कह दिया. 10 अक्टूबर को अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में जूम ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी.

जूम का श्रीनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा था. आज गुरुवार दोपहर 11.45 बजे तक भी वह अच्छे से रिस्पॉन्स कर रहा था और लग रहा था कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है. मगर अचानक से जूम की तबीयत बिगड़ती चली गई. उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह जमीन पर गिर गया. दोपहर 12 बजे जूम ने अंतिम सांस ली. उसे दो गोलियां लगी थीं. उसका पैर भी टूट गया था.

आतंकियों को घर से बाहर निकाला

जूम के ठीक होने के लिए हर कोई दुआ मांग रहा था. मगर दुआएं काम नहीं आईं. लश्कर ए तैयबा के आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हो गए थे. इनकी जाबांजी के सामने आतंकियों को घुटने टेकने पड़े थे. सेना ने दो आतंकी ढेर कर दिए गए थे. सेना ने बताया कि जूम को आतंकियों को घर से बाहर निकालने का जिम्मा सौंपा गया था. इसी के लिए वह जाबांजी दिखाते हुए घर में घुस गया. जूम ने आतंकियों की पहचान की और उन पर हमला बोल दिया. इसी बीच आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी. मुठभेड़ के दौरान जूम को दो गोलियां लग गई.

जूम को लगी थीं दो गोलियां

आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर स्थित तंगपावा इलाके में रविवार देर रात घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. सोमवार की सुबह सेना ने जूम नाम के अपने हमलावर कुत्ते को उस घर के अंदर भेजा, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे. उन्होंने कहा कि जूम इससे पहले भी कई सक्रिय अभियानों का हिस्सा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि इस बार के अभियान में आतंकवादियों की दो गोली लगने के कारण जूम घायल हो गया.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button