देशबड़ी खबर

‘5 दिनों में 28% बढ़ा एलपीजी का उत्पादन, पेट्रोल-डीजल की भी कोई किल्लत नहीं’; LPG संकट पर लोकसभा में बोले हरदीप पुरी

आज विपक्षी दलों के सांसदों ने इस LPG सिलेंडर के कथित संकट पर संसद में प्रोटेस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोल और LPG के स्टॉक को लेकर झूठ बोल रही है। जनता को गुमराह कर रही है। हकीकत ये है कि देश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की किल्लत है। इसलिए सरकार को सामने आकर सारी स्थिति साफ करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार से LPG की कमी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा और चर्चा करने के लिए नोटिस दिया। राहुल गांधी के नोटिस के बाद संसद गैस संकट पर चर्चा के लिए तैयार हो गई। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने आज संसद में इसपर जवाब दिया। बहस की शुरुआत राहुल गांधी ने की थी।

LPG की किल्लत की खबरों के बीच सरकार का बड़ा बयान

इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है। देश में एलपीजी गैस की किल्लत की ख़बरों के बीच सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। देश में गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। एलएनजी के दो कार्गो भारत की ओर आ रहे हैं, जो जल्द ही देश पहुंच जाएंगे।

जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

मंत्रालय का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की घबराहट में बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। हालांकि अभी भी देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन दिख रही है। लोगों में सिलेंडर लेने की हड़बड़ी मची है। लोग सिलेंडर लेने के लिए मारपीट कर रहे हैं। हालात इतने बिगड़ रहे हैं कि लोग गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करने में लग गए हैं जिसे देखते हुए अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button