उत्तर प्रदेशएटाकासगंजबड़ी खबर

Kasganj Accident: पंचतत्व में विलीन हुए कासगंज हादसे के मृतक, गांवों में पसरा मातम, मंत्री संदीप सिंह ने की ये अपील

एटा/कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले में शनिवार को हुये ट्रैक्टर हादसे के शिकार सभी 23 मृतकों का अंतिम संस्कार रविवार को एटा जिले में जैथरा क्षेत्र में गमगीन माहौल के बीच कर दिया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और राजस्व मंत्री अनूप प्रधान के अलावा सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत, अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एटा के जिला अधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह समेत जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

जिले के जैथरा क्षेत्र के कसा गांव में 18 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया जबकि तीन का रौरी गांव और दो का बनार गांव में हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में मातम पसरा रहा। तीनों गांवों के किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले और रह रह करुण विलाप के सुर गूंजते रहे।

6

बेसिक शिक्षा मन्त्री ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को कुल छह-छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में दी जा चुकी हैं। उन्होंने लोगो से अपील की कि ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर सफर न करें ये खतरनाक हों सकता है। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी हैं।

गौरतलब है कि कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट कर तालाब में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गये। मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। यह हादसा उस समय हुआ जब एटा जिले के जैथरा क्षेत्र में कसा गांव निवासी माघी पूर्णिमा के अवसर पर गौरव के पुत्र सिद्दू (डेढ़ वर्ष) का मुंडन कराने ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर कादरगंज गंगा घाट जा रहे थे कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलट कर तालाब में गिर गयी।

इस हादसे में शकुंतला देवी (70), उसामा (24), मीरा (65), सपना (22), पुष्पा (45), शिवम (30), देवान्ली (6), दीक्षा (19), गायत्री (52),श्याम लता (40) सुनैना (10), गुड्डी (75), सिद्धु (डेढ़ वर्ष), कुलदीप (7), संध्या (5), शिवानी (25) मीरा (55), कार्तिक (4), पायल (दो माह), लड्डू (3) अंजलि ( 24) और जविता (25) और राहुल (06) की मृत्यु हो गयी थी।

घायलों में दिंव्यांश (10),वैवी (8) को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज अलीगढ़ रेफर किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुयी है जबकि अवनीश (60) को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अर्पित (11),मोनिका (16),पायल (8) और राजपाल (45) को उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button