देशबड़ी खबर

गृहमंत्री अमित शाह से मिले मूसेवाला के माता-पिता, उच्च स्तरीय जांच की मांग

चंडीगढ़। पंजाब के लोक गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने चंडीगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करके हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग की है। सिद्धू मूसेवाला की बीती 29 मई को हत्या की गई थी। इसके बाद पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के जज से इस हत्याकांड की जांच करवाने का ऐलान भी किया।

पंजाब सरकार के इस प्रस्ताव को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। पंजाब सरकार द्वारा गठित पंजाब पुलिस की एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है। इस बीच सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह तथा माता सरपंच चरण कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। चंडीगढ़ ोटेक्निकल एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत तथा पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद रहे।

इस मुलाकात में सिद्धू के परिजनों ने इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग उठाई। मूसेवाला के पिता ने गृहमंत्री को हत्याकांड की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में कोई पिता और बेटा न गंवाए, इसलिए हत्यारों को कठोर सजा मिलनी जरूरी है। गृहमंत्री ने मूसेवाला के माता-पिता को इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button