देशबड़ी खबर

नवनीत राणा को सेशन कोर्ट से नहीं मिली राहत, 29 अप्रैल तक सरकारी पक्ष को दाखिल करना होगा जवाब

मुंबई। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को फिलहाल राहत नहीं मिली है। आपको बता दें कि सेशन कोर्ट से नवनीत राणा और उनके विधायक पति को राहत नहीं मिली है। इसके अलावा राणा दंपत्ति मामले को लेकर 29 अप्रैल तक सरकारी पक्ष अपना जवाब दाखिल करेगा और फिर जमानत पर सुनवाई की तारीख सामने आएगी। फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा।

मुंबई पुलिस ने राणा दंपत्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रविवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस पर महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि महिला सांसद को बाथरूम तक जाने की इजाजत नहीं दी गई। नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर खुद इसकी शिकायत भी की थी।

क्या है पूरा मामला ?

नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। जिसको लेकर शिवसैनिक उनके घर के नीचे एकत्रित हो गए। हालांकि नवनीत राणा अपने घर से बाहर नहीं निकलीं और मातोश्री में हनुमान चलीसा के पाठ को लेकर यूटर्न भी ले लिया।

इस संबंध में उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया। हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए परन्तु जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज़ वहां तक पहुंची है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button