देशबड़ी खबर

न्यूजीलैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक नए साल का शानदार स्वागत, देखें कैसे मनाया जा रहा है जश्न

Happy New Year 2025: दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर 3.30 बजे हुआ। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है।यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है। इसके बाद चैथम द्वीप न्यूजीलैंड में भी नए साल का जश्न शुरू हो गया है। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजेंगे वैसे ही पुराना साल विदा हो जाएगा और नए साल का स्वागत होगा। सबसे आखिरी में नए साल का जश्न दक्षिण प्रशांत में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में होता है। अलग-अलग टाइम जोन के कारण कई देश अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न मनाएंगे। भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं, जहां नया साल मनाया जाता है।

अबू धाबी में नए साल का जश्न

अबू धाबी में नए साल का जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

सिंगापुर में नए साल का जश्न

सिंगापुर में रात के 12 बजते ही नए साल(नववर्ष 2025) का शानदार स्वागत हुआ। मरीना बे सैंड्स पर आतिशबाजी की गई।

ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न 

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी हार्बर ब्रिज पर नए साल का शानदार स्वागत किया गया। यहां शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत

नए साल 2025 का स्वागत न्यूजीलैंड ने धूमधाम से किया गया। ऑकलैंड में आइकॉनिक स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button