देशबड़ी खबर

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में पाक और ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़; 4 आतंकी गिरफ्तार

चंडीगढ़। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी सफलता में पंजाब पुलिस ने रविवार को दिल्ली पुलिस की मदद से पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने कनाडा के अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया के गुरजंत सिंह से जुड़े चार आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि पंजाब पुलिस ने इनकी निशानदेही पर तीन हैंड ग्रेनेड, एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), दो 9 एमएम पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे पंजाब में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया, “स्वतंत्रता दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने बड़े आतंकी खतरे को विफल किया और दिल्ली पुलिस की मदद से पाक-आईएसआई समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। कनाडा में रहने वाले अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया में बैठे गुरजंत सिंह से जुड़े 4 मॉड्यूल सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।

इस बीच, यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हबीबुल इस्लाम उर्फ ​​​​सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यूपी एटीएस के हवाले से कहा कि 19 वर्षीय सैफुल्लाह ने सीमा पार के लोगों के संपर्क में रहने के लिए टेलीग्राम, फेसबुक मैसेंजर और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button