देशबड़ी खबर

ब्रिटेन के PM स्टार्मर दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने किया स्वागत, कल मुंबई में करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं। आज बुधवार सुबह वह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया।  पीएम स्टार्मर कल गुरुवार को मुंबई के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कल ही जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष केअर स्टार्मर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी भारत यात्रा को ऐतिहासिक बताया। स्टार्मर ब्रिटेन से अब तक के सबसे बड़े व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रिटेन से अब तक के सबसे बड़े व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की पहली ऐतिहासिक यात्रा पर प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर आपका स्वागत है। एक मजबूत, पारस्परिक रूप से समृद्ध भविष्य के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए कल हमारी बैठक की प्रतीक्षा है।’’

पीएम मोदी कल मुंबई करेंगे बैठक

आधिकारिक बयान के अनुसार, 9 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे, प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर की मेज़बानी करेंगे। दोपहर लगभग 1:40 बजे, दोनों देशों के प्रधानमंत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में भाग लेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 2:45 बजे, दोनों प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में शामिल होंगे। वे फेस्ट में मुख्य संबोधन भी देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर 8 से 9 अक्टूबर 2025 को भारत के दौरे पर हैं। यह प्रधानमंत्री स्टारमर की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button