देशबड़ी खबर

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती: पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देकर किया नमन, झारखंड के स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि इस दिन को आधिकारिक तौर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के इतिहास में आदिवासी समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करता है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा की महत्वपूर्ण भूमिका और देश की आदिवासी विरासत की रक्षा के उनके प्रयासों का उल्लेख किया है।

उन्होंने कहा, “जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के गौरव की रक्षा में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। भगवान बिरसा मुंडा द्वारा दिए गए बलिदान और विदेशी उत्पीड़न के प्रति उनका प्रतिरोध राष्ट्रीय प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बना हुआ है। विदेशी शासन के अन्याय के विरुद्ध उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2021 में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की स्थापना यह सुनिश्चित करने के लिए की गई थी कि भारत की अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों के अभूतपूर्व योगदान को व्यापक रूप से मान्यता मिल सके और उन्हें याद किया जा सके।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button