देशबड़ी खबर

PM मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं, बोले- सभी के जीवन में आनंद-उमंग के रंग बरसें

पूरा देश रंगों का त्योहार होली मना रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे। इस बीच पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उन महिलाओं का संकलन भी साझा किया, जिनकी जीवन यात्रा ‘मन की बात’ में दर्ज की गई थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के छात्रों के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने छात्रों को तिलक लगाया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button