बड़ी खबरमनोरंजन

टॉलीवुड ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी रकुल प्रीत सिंह, ED ने भेजा समन

रकुल प्रीत सिंह  का नाम इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने बेहद कम वक्त में लोगों के दिल में अपनी अदायिकी की एक अलग जगह बनाई है. रकुल ने छोटे से एक्टिंग करियर के दौरान कई बड़े अभिनेताओं के साथ भी काम कर लिया है. लेकिन, इनका नाम विवादों में भी बना रहता है. हाल ही में रकुल का नाम टॉलीवुड ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है. जिसके बाद एक्ट्रेस को ईडी की ओर से समन भेजा गया है.

आपको बता दें कि इससे पहले भी बीते सितंबर में रकुल प्रीत ED के सामने पेश हुई थीं. अब एक बार फिर से उन्हें ड्रग्स मामले में 19 दिसम्बर को ईडी के दफ्तर में पेशी देनी होगी. इसके पहले भी ईडी की ओर से कई तेलगू सितारों से पूछताछ की जा चुकी है. ये दूसरी बार है जब रकुल को ईडी ने समन किया है.

साल 2021 में भी हुई थी पूछताछ

यही नहीं, रकुल प्रीत से ईडी ने साल 2021 में भी पूछताछ की थी. खबरों की मानें तो इस बात उनसे मामले के कथित मनी-लॉन्ड्रिंग पहलू पर पूछताछ की जाएगी. साक्षी टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में, राणा दग्गुबाती, पुरी जगन्नाध, रवि तेजा, चार्मी कौर, नवदीप और अन्य हस्तियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि, टॉलीवुड ड्रग रैकेट का के बारे में 2 जुलाई साल 2017 को खुलासा हुआ था. उस दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक म्यूजिशियन केल्विन मस्कारेनहास और दो अन्य लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था. गिराफ्तारी के बाद जब जांच हुई तो उनके कब्जे से 30 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त की गई थी. जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया था कि वो फिल्मी हस्तियों, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और यहां तक ​​कि कुछ कॉर्पोरेट स्कूलों के छात्रों को ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं. टॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों के मोबाइल नंबर कथित तौर पर उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में बरामद हुए थे. इस मामले के बाद ही पिछले साल टॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां नशीले पदार्थों की सप्लाई के सनसनीखेज रैकेट के सिलसिले में ईडी के सामने पेश हुईं थीं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button