देशबड़ी खबर

नूपुर शर्मा को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद में हंगामा, शाही इमाम ने कहा- ओवैसी के लोग

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नूपुर शर्मा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर भारी भीड़ जुट गई है। इस दौरान जुमा की नमाज के बाद लोगों ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब स्थिति काबू में है। उधर, जामा मस्जिद के शाही इमाम इस मामले में अपना पल्ला झाड़ लिया है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा, ‘हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के हैं या ओवैसी के लोग हैं। हमने स्पष्ट कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।’

वहीं,, दिल्ली पुलिस का का कहना है कि निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।

नूपुर शर्मा भी सवालों के घेरे में

पैगंबर पर विवादित टिप्पणियों को लेकर जिंदल ही नहीं नूपुर शर्मा भी पुलिस के सवालों के घेरे में आ गई हैं। एक मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें शर्मा के पैगंबर पर उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर केस दर्ज करने की मांग की गई है। नूपुर शर्मा को ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को जांच अधिकारी के समझ अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहले ही तलब किया है। साथ ही, मुंबई की पायधुनी पुलिस ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए 28 मई को प्राथमिकी दर्ज की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button