बड़ी खबरविदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बाद अब पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच 12वें दिन भी जारी है युद्ध

रूस और यूक्रेन का युद्ध आज लगातार 12वें दिन भी जारी है. वैश्वि दबाव और तमाम सख्त प्रतिबंधों के बावजूद भी रूस ने हमले तेज कर दिए हैं. वो यहां के रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रहा है, जिसके चलते लोगों की निकासी कराने में दुनियाभर के देश दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है.

पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के साथ भी आज फोन पर बात कर चुके हैं. वह पहले भी पुतिन और जेलेंस्की से बात कर चुके हैं. पीएम मोदी ने पहली बार 26 फरवरी को जेलेंस्की से बात की थी. उस वक्त जेलेंस्की ने उनसे संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ भारत का साथ मांगा था. हालांकि भारत इस मामले में किसी भी एक पक्ष का साथ देने से बच रहा है. उसने संयुक्त राष्ट्र में भी रूस के खिलाफ हो रहे मतदान से दूरी बनाई है.

ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा की भी शुरुआत की है. नागरिकों की वापसी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने का फैसला लिया था. इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने युद्धविराम लागू करने का ऐलान किया है. जिसे रूस की तरफ से चुनिंगा रूप से लागू भी किया गया. ताकि यूक्रेन के आम नागरिकों और वहां फंसे विदेशियों के लिए मानवीय कॉरिडोर खोले जा सकें.

दुनियाभर के देशों को चिंता

रूस के यूक्रेन में बढ़ते हमलों से भारत समेत दुनियाभर के देश चिंता में हैं. क्योंकि उनके कई नागरिक अब भी वहां फंसे हुए हैं. भारत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से उड़ानों का संचालन कर लोगों की वापसी करा रहा है. लेकिन युद्धग्रस्त इलाकों से सीमा तक आना ही सबसे बड़ा जोखिम का काम है. रविवार को सरकार ने कहा था कि 22 फरवरी से अब तक उसने यूक्रेन से करीब 16,000 भारतीय छात्रों को पड़ोसी देशों से उड़ानों के जरिए निकाला है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button