उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

Sabarmati Express Derail: कानपुर में ट्रेन हादसे के पीछे आतंकी साजिश की आशंका…पहले भी हो चुका ऐसा हादसा

कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरी

कानपुर। कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे डिरेल हो गए। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। देर रात 2:35 मिनट पर हादसा हुआ है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ट्रेन पर इंजन पटरी पर रखी किसी भारी चीज से टकरा गया है। रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी है।

साबरमती एक्सप्रेस के डिरेल होने के पीछे आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर आईबी, एटीएस, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बीते 2019 में रूमा के पास भी इसी तरह का हादसा हुआ था। एटीएस की टीमों रूमा हादसे को जोड़कर घटना की जांच कर रही है। कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे डिरेल हाे गए। किसी भी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है।

ऐसे हुआ था रूमा में ट्रेन हादसा

बीते 2019 में अप्रैल माह में कानपुर के रूमा स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले प्रयागराज की तरफ से पूर्वा एक्‍सप्रेस ट्रेन का पहिया पटरी से उतर गया था। नई दिल्‍ली जा रही ट्रेन दो हिस्‍सों में बंट गई थी। इससे 15 डिब्‍बे पटरी से उतर गए थे और चार डिब्‍बे पलट गए थे। इसमें कोच बी-3 पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया था। इस हादसे में घायलों की संख्‍या 100 से अधिक थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button