बड़ी खबरमनोरंजन

सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन, हाल ही में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट, मैनेजर ने दी जानकारी

मुंबई। प्रसिद्ध हास्य कलाकार सतीश शाह का शनिवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘ये जो है जिंदगी’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे धारावाहिकों में दमदार अभिनय से मशहूर हुए सतीश शाह किडनी संबंधी समस्याओं से ग्रसित थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनके मैनेजर रमेश ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है और उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “आज अपराह्न लगभग दो से 2.30 बजे के बीच श्री शाह का निधन हो गया। परिवार अभी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।” शाह ने ‘मैं हूं ना, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी कई अन्य फिल्म में दमदार भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ी है।

गुजरात के मांडवी में 25 जून 1951 में जन्मे सतीश रविलाल शाह ने जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में शिक्षा ली। शाह ने 250 से अधिक फिल्मों और कई टेलीविजन सीरियल में काम किया है।

चार दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में शाह फिल्मों और टेलीविजन दोनों में अपनी यादगार भूमिकाओं के जरिए घर-घर में मशहूर हुए। साल 1983 में आई व्यंग्य फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ में भूमिका निभाकर उन्हें खास पहचान मिली। श्री शाह ने अपने करियर के दौरान ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, जैसी हिट फिल्में भी भूमिका निभायी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button