बड़ी खबरमनोरंजन

यश एंड राज एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म “प्रीत के रीत” की शूटिंग लखनऊ में जोरों पर

  • मनोरंजन से भरपूर हैं- भोजपुरी फ़िल्म “प्रीत के रीत”

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में इन दिनों यश एंड राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म “प्रीत के रीत” की शूटिंग धूमधाम से चल रही है। फिल्म में भोजपुरी स्टार मन्नू कृष्णा और आँचल पाण्डेय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की आँचल पाण्डेय और मन्नू कृष्णा के रोमांस वाली केमेस्ट्री बेहद खास नजर आने वाली है। फिल्म “प्रीत के रीत” की कहानी और कलाकारों का अभिनय दर्शकों के दिलों को छूने वाला है, जिससे यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया इतिहास रचने की उम्मीद कर रही है।

फिल्म ” प्रीत के रीत”को लेकर निर्माता राकेश कुमार सिंह ने कहा, “यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खास तोहफा होगी। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है और इसमें मनोरंजन, रोमांस, और ड्रामा का भरपूर तड़का है। हम सभी ने इसे पूरी मेहनत और दिल से बनाया है। शूटिंग के दौरान लखनऊ के खूबसूरत लोकेशनों पर काम करना भी एक बेहतरीन अनुभव मिल रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “फिल्म का संगीत भी दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाएगी और वे इसे खूब सराहेंगे।”

फिल्म के निर्माता राकेश कुमार सिंह व सह निर्माता प्रवीन कुमार हैं निर्देशक आमिर सिद्दीकी हैं, जबकि कहानी मनोज पाण्डेय ने लिखी है। संगीत की जिम्मेदारी भारत चौहान ने संभाली है, और छायांकन (DOP) प्रमोद प्रमोद पाण्डेय द्वारा किया जा
रहा है । वही एक्शन प्रदीप खड़का का हैं तथा कोरियोग्राफर विवेक थापा कर रहे हैं निर्माण मे सहयोग जे नीलम का हैं।

फिल्म में मन्नू कृष्णा, आँचल पाण्डेय, सुशील सिंह,पवन साहू, रवीना सिंह, पूनम मौर्या, राखी जायसवाल, सोनाली मिश्रा, मनोज द्विवेदी, सचिन सैनी,ज्योति सिंह, सोनाली मिश्रा,समीम खान जैसे जाने-माने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फ़िल्म मे मेहमान कलाकार के रूप मे चाँदनी सिंह हैं। फिल्म के पी आर ओ अरविन्द कुमार मौर्या हैं। शूटिंग लखनऊ के थाना बक्शी तालाब क्षेत्र के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर की जा रही है, जो फिल्म में एक विशेष आकर्षण जोड़ेंगे। फ़िल्म के प्रोडक्शन हेड गौरव पटेल व प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज गुप्ता हैं। तथा लोकल लाइन प्रोडक्शन नितिन भास्कर हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button