उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

स्मार्ट सिटी के जीएम की हार्ट अटैक से मौत, ऑफिस में अचानक पड़ा दिल का दौरा

लखनऊ: स्मार्ट सिटी के जीएम की हार्ट अटैक से मौत, लखनऊ स्मार्ट सिटी के जीएम थे एके सिंह। आज अचानक उन्हें ऑफिस में अचानक दिल का दौरा पड़ा, उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान जीएम एके सिंह की मौत हो गई। बता दें कि स्मार्ट सिटी नगर निगम में आता है, वहां आज कोई ट्रेनिंग भी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक लखनऊ स्मार्ट सिटी के जीएम अजय कुमार सिंह आज ऑफिस आए थे और ऑफिस में अचानक उनकी तबियत खराब हुई थी। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अजय कुमार सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण से जून, 2024 में चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए थे। बाद में उन्हें स्मार्ट सिटी का GM बना दिया गया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button