टेकबड़ी खबर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही भारी दिक्कत

X.com Down Again: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, डाउन हो गया था और इस पर कई यूजर्स के पोस्ट लोड नहीं हो पा रहे थे। X.com आज फिर एक बार डाउन हो गया था और एक्स के कई यूजर्स को इस पर पोस्ट लोड करने, अकाउंट एक्सेस करने और अपनी टाइमलाइन एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की टाइमलाइन पर फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही थी और उन्हें अपडेट्स नहीं मिल पा रहे थे। शाम को 5.25 बजे के आसपास जब एक्स डाउन हुआ था तो उसके फौरन बाद कहीं-कहीं यूजर्स के लिए एक्स काम कर रहा था लेकिन तुरंत ही इसने फिर से काम करना बंद कर दिया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बयां की दिक्कतें

इसके बाद कई यूजर्स इसके बजाए अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खबर को कन्फर्म करने के लिए पोस्ट कर रहे थे और ऑनलाइन जानकारी जुटाने के लिए सोर्स देख रहे थे। फौरन तो इस तकनीकी दिक्कत के कारण का पता नहीं चला लेकिन कंपनी द्वारा इस गड़बड़ी को ठीक करने के प्रयास के बाद कुछ जगह सेवाएं शीघ्र ही बहाल हो गईं थीं लेकिन कई जगहों पर यूजर्स शाम के 7 बजे तक भी एक्स पर अकाउंट, फीड, टाइमलाइन एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

X

X.com की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया

खबर लिखे जाने तक कई शिकायतों के बाद भी X.com ने इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया कि इस दिक्कत का कारण क्या था और एक्स पर सर्विस कितनी देर बंद रहीं या कितनी देर बाद चालू हो पाएंगी. यूजर्स ने जैसे ही पोस्ट लोड होने, टाइमलाइन रिफ्रेश होने और अकाउंट एक्सेस करने में होने वाली दिक्कतों के बारे में शिकायत की, इस पर कंपनी की ओर से कोई जवाब आना चाहिए था लेकिन अधिकांश बार की ही तरह बिना किसी बयान या जवाब के सेवाएं काफी देर से बाधित बनी हुईं हैं और कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी जा रही है।

एक्स प्लेटफॉर्म पर कई बार आ चुका है ये इश्यू

ये कोई पहली बार नहीं है जब एक्स प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हो। ये बाधा लगातार होने वाली प्रक्रिया की तरह बन गई है और यूजर्स को गाहे-बगाहे इससे जूझना पड़ता है। पिछले कुछ महीनों में एक्स यूजर्स को ऐसी ही परेशानी को बार-बार झेलना पड़ा है जिसमें फीड लोड होने में खराबी से लेकर पोस्ट करने में बाधा तक की समान स्थिति बनी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button