देशबड़ी खबर

चंबल नदी में तेज बहाव के बीच बंद हुआ स्टीमर यात्रियों के साथ बहा, खतरे में 100 से ज्यादा लोगों की जान; देखें वीडियो

मुरैना के चंबल नदी में यात्रियों को नदी पार करा रहा स्टीमर खराब हो गया है। वह पानी के बहाव से बहता जा रहा है। स्टीमर में सवार 100 से ज्यादा लोगों की जान खतरे में है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 9.30 बजे यात्रियों को नदी पार करा रहा स्टीमर बीच धार में खराब हो गया। इससे पानी के तेज बहाव से बहता स्टीमर मुरैना जिला की सीमा पार करता हुआ भिंड व उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर चला गया है। इस स्टीमर में 100 से अधिक यात्री सवार  हैं। स्टीमर में सवारियों के साथ 50 से अधिक दोपहिया वाहन भी रखें हुए हैं।

केला घाट की ओर जा रहा था स्टीमर 

बताया जा रहा है कि यह स्टीमर मुरैना जिले के नगरा साहसपुरा के घाट से उत्तरप्रदेश के केला घाट की ओर जा रहा था। नगरा घाट से स्टीमर के स्टार्ट होने के बाद जैसे ही नदी के बीच धार में पहुंचा अचानक स्टीमर बंद हो गया। स्टीमर संचालन कर रहे लोगों द्वारा उसे सुधारने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

पानी के तेज बहाव में यात्रियों के साथ बहता जा रहा है स्टीमर

स्टीमर में बैठे कुछ लोगों द्वारा अपने परिजनों को बताया कि वे स्टीमर के साथ बहते जा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत पैदा हो गई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि डीजल समाप्त हो जाने से स्टीमर का इंजन बंद हो गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

चंबल नदी में पानी की अत्यधिक गहराई और तेज बहाव होने के कारण स्टीमर पानी के बहाव के साथ बहता चला जा रहा है। नगरा के साहसपुरा घाट पर बैठे यात्रियों ने स्टीमर को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तक बहते हुए देखा है। हालांकि आधे घंटे में ही घाट पर बैठे यात्रियों की आंखों से स्टीमर ओझल हो गया। स्टीमर बहने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

स्टीमर में बैठे ज्यादातर लोग कांवड़िये

स्टीमर में बैठे ज्यादातर लोग कांवड़िये हैं जोकि कांवड़ चढ़ाने उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा में जा रहे थे। स्टीमर के नगरा सहसपुरा घाट से रवाना होने के बाद दर्जनों यात्री चंबल पार करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भी स्टीमर को नदी में बहते हुए देखा। इससे पहले अभी हाल में बुरहानपुर में सुक्ता नदी में बकरियों संग बुजुर्ग चरवाहा फंस गया था। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button