देशबड़ी खबर

तेलंगाना के नलगोंडा में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, दो पायलटों की मौत, मौके पर जांच में जुटी पुल‍िस

तेलंगाना (Telangana) के नलगोंडा जिले में शनिवार को हेलिकॉप्टर क्रैश (Chopper Crash) हो गया, ज‍िसमें ट्रेनी पायलट समेत दो पायलटों की मौत हो गई है. दुर्घटना कृष्णा नदी पर नागार्जुनसागर बांध के करीब पेद्दावुरा ब्लॉक के तुंगतुर्थी गांव में हुई. जोरदार धमाका सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. इस समय पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है. माना जा रहा है कि क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था. विमान हैदराबाद (Hyderabad) की एक निजी विमानन अकादमी का था. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है. इस दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इसमें दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर से काफी धुआं निकल रहा था. वीडियो में कुछ ग्रामीणों को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में से पायलटों को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. यह हेल‍िकॉप्‍टर फ्लाईटेक एविएशन का सेसना 152 मॉडल टू-सीटर था.

पुल‍िस को किसानों से मिली दुर्घटना की सूचना

प्रारंभिक जांच में नलगोंडा पुलिस ने कहा कि उन्हें पेद्दावुरा मंडल के तुंगतुर्थी गांव में कृषि भूमि पर काम करने वाले किसानों से सूचना मिली थी कि उन्होंने देखा कि एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और भयंकर धुआं निकल रहा था. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और एक महिला पायलट की मौत हो गई है.

हेल‍िकॉप्‍टर के ब‍िजली के तारों में टकराने की आशंका

पुलिस को संदेह है कि हेलिकॉप्टर कृषि भूमि पर उच्च तनाव बिजली के तारों के संपर्क में आया और दुर्घटना का कारण बना. हेलिकॉप्टर हैदराबाद स्थित फ्लाईटेक एविएशन एकेडमी का है. नलगोंडा की सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नागार्जुनसागर में इसका एक संचालन संस्थान भी है, जहां से हेल‍िकॉप्‍टर ने उड़ान भरी थी.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button