देशबड़ी खबर

लाल किला विस्फोट: डॉ. उमर को पनाह देने वाले को फरीदाबाद से दबोचा, NIA की जांच तेज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने यहां लाल किले के पास विस्फोटक से भरी कार चलाने वाले डॉ उमर उन नबी को कथित तौर पर पनाह देने के मामले में फरीदाबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गत 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसे नबी चला रहा था। विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

एनआईए के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने हरियाणा के फरीदाबाद के धौज निवासी सोएब को दिल्ली आतंकी बम विस्फोट से पहले “आतंकवादी उमर उन नबी” को साजो-सामान मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सोएब एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया सातवां आरोपी है, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उजागर किए गए एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा है। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “एजेंसी आत्मघाती हमले के संबंध में विभिन्न सुरागों पर काम कर रही है और इस जघन्य हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें खोज निकालने के प्रयास में संबंधित पुलिस बलों के समन्वय से विभिन्न राज्यों में तलाशी अभियान संचालित कर रही है।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button