बड़ी खबरमनोरंजन

Tunisha Sharma Suicide मामले में शीजान कोर्ट में हुए पेश, पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट भी आई सामने

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस ने शीजान मोम्मद खान को गिरफ्तार कर वसई कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने तुनिषा शर्मा हत्याकांड मामले में एफआईआर भी दर्ज की है। एफआईआर के जरिए सामने आया है कि तुनिषा और शीजान का ब्रेक 15 दिनों पहले हुआ था। इसके बाद शनिवार को तुनिषा ने सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
तुनिषा का पोस्टमॉर्टम सुबह पूरा हो गया है, जिसमें सामने आया कि तुनिषा की मौत दम घुटने के कारण हुई है। तुनिषा के शरीर पर जख्म के निशान नहीं मिले है। वहीं शुरुआती जांच में पुलिस ने प्रेग्नेंसी की बात को खारिज किया है। माना जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए है। बता दें कि अभिनेत्री तुनिषा का पोस्टमॉर्टम तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ है। इस रिपोर्ट से कई खुलासे हुए है। जानकारी के मुताबिक 4-5 डॉक्टरों ने तुनिशा का पोस्टमॉर्टम किया है। पोस्टमॉर्टम की वीडियो ग्राफी की गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभिनेत्री का विसरा भी प्रीजर्व कर लिया गया है। विसरा रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चलेगा कि इस घटना में कोई संदिग्ध गतिविधि थी या नहीं।

तुनिषा की मां ने दर्ज कराया मामला
पुलिस ने तुनिषा के कोस्टार शीजान मोहम्मद खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वसई कोर्ट में जीशान को पेश किया। इस मामले में तुनिशा की मां ने कई आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि तुनिशा की आत्महत्या के बाद उनके परिवार और दोस्तों को काफी गहरा सदमा लगा है।

शीजान संग रिलेशनशिप में थी तुनिषा
जानकारी के मुताबिक तुनिषा अलिबाबा दास्तान ए काबुल में शहजारी मरियम का किरदार निभा रही थी। इस सीरियल में अलीबाबा का लीड रोल प्ले करने वाले अभिनेता शीजान खान के साथ तुनिशा रिलेशनशिप में थी। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों का 15 दिनों पूर्व ब्रेकअप हो गया था। माना जा रहा है कि ब्रेकअप के कारण ही तुनिषा ने सुसाइड किया है।

कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
बता दें कि तुनिषा महज 20 वर्ष की उम्र में काफी काम कर चुकी थी। वो फिल्म फितूर और बार बार देखो में कटरीना कैफ का यंग किरदार निभा चुकी थी। वहीं विद्या बालन की कहानी 2 में भी वो नजर आई थी। फिल्मों के अलाा तुनिशा इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभानल्लाह, गायब, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जैसे कई शोज में काम कर चुकी थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button