देशबड़ी खबर

लाल किला परिसर से सोने-हीरे से जड़ा कलश चोरी, करोड़ों में है कीमत, मच गया हड़कंप

नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान से करोड़ का कलश चोरी हुआ है। कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे। बीते मंगलवार को कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद

स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है। लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त से पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा।

इस कलश की खासियत क्या है?

इस कलश की कीमत करोड़ों में है। करीब 1 करोड़ रुपये का सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी हुआ है। चोरी हुआ कलश 760 ग्राम सोने का बना है, जिस पर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे।

इस कलश के बारे में कारोबारी सुधीर कुमार जैन ने कहा, “ये कलश बहुमूल्य है और चोर धार्मिक वेशभूषा धारण करके आया था।”

बीते दिनों इंटरनेशल मोबाइल चोर गैंग का हुआ था भंडाफोड़

राजधानी दिल्ली की पुलिस ने बीते दिनों मोबाइल चोरी करने वाले इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यहां के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में ये चोर बसों और मेट्रो में यात्रियों को निशाना बनाते थे। चोरी के फोन को कोलकाता के रास्ते तस्करी करके बांग्लादेश भेज दिया जाता था।

पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान ताज मोहम्मद (54), परवेश उर्फ ​​फिरोज खान (42) और करण उर्फ ​​ओम प्रकाश (30) के रूप में हुई थी। इनके पास से कुल 26 स्मार्टफोन बरामद किए गए थे।

बता दें कि दिल्ली में चोरी के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में पुलिस को सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button