देशबड़ी खबर

गोधरा की तरफ जा रही थी ट्रेन, AC कोच में अचानक लग गई आग; यात्रियों में मची भगदड़

गुजरात के दाहोद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जेकोट रेलवे स्टेशन पर दाहोद आणंद 9350 मेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग लगने की घटना हुई है। ट्रेन के इंजन में लगी आग की लपटें दो बोगियों तक फैल गई। इस दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। हादसे में जनहानि की खबर नहीं है। सौभाग्य से आखिरी डिब्बे में आग लगने की वजह से बाकी के डिब्बे बच गए और ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि यह मेमू ट्रेन दाहोद से गोधरा की तरफ जा रही थी।

यात्रियों को उतार रही थी ट्रेन, तभी मच गई भगदड़

बता दें कि शुक्रवार को प्रतिदिन की भांति मेमू ट्रेन क्रमांक 09350 दाहोद से 11.38 बजे यात्रियों से भरी हुई दाहोद से 10 किमी जेकोट पहुंची। जेकोट रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन यात्रियों को उतार रही थी तभी अचानक मेमू ट्रेन के इंजन से सटे पिछले डिब्बे में भगदड़ मच गई। देखने पर इंजन से सटे एसी कोच के हिस्से लीक हो रहे थे, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। रेवले डिवीजन के अधिकारियों को जानकारी मिलते ही तुरंत घटना स्थल पहुंचे। दाहोद अग्निशमन विभाग को सूचना दी और उन्हें बुलाया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंचे ASP

जैसे ही आग लगने की खबर मिली, दाहोद ASP के. सिद्धार्थ भी पुलिस काफिले के साथ जेकोट गांव पहुंचे। कई घंटो की अग्निस्म की मससक्त के बाद आखिरकार आग को काबू में किया गया और वहा मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button