बड़ी खबरविदेश

ट्रंप के नए फैसले से अमेरिका में मची खलबली, बाइडेन युग के सभी अटॉर्नी को बर्खास्त करने का दिया आदेश

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। ट्रंप ने अब जो नया आदेश दिया है उससे अमेरिका में हड़कंप मच गया है। ट्रंप ने बाइडेन युग के सभी अटॉर्नी को बर्खास्त करने के निर्देश दे दिए हैं। इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ के जरिए दी है।

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “पिछले चार वर्षों में न्याय विभाग का जितना राजनीतिकरण हुआ है उतना कभी नहीं हुआ। इसलिए, मैंने सभी बचे हुए ‘बाइडेन युग’ के अमेरिकी अटॉर्नी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। हमें तुरंत ‘सफाई’ करनी चाहिए और विश्वास बहाली के लिए काम करना चाहिए। अमेरिका के स्वर्ण युग में एक निष्पक्ष न्याय प्रणाली होनी चाहिए- जिसकी शुरुआत आज से हो रही है।”

यह भी जानें

बाइडेन प्रशासन द्वारा नियुक्त कई अटॉर्नी ने सोमवार को पद छोड़ने का ऐलान किया था। पिछले सप्ताह कुछ अन्य लोगों ने भी ट्रंप प्रशासन को अलविदा कह दिया था। न्याय विभाग के मौजूदा और कई पूर्व अटॉर्नी का कहना है कि राष्ट्रपति बदलने के बाद अटॉर्नी पद छोड़ना एक प्रथा है। अमेरिकी अटॉर्नी शीर्ष संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में काम करते हैं। अब ट्रंप के इस फैसले के बाद से अमेरिका में खलबली मच गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button