उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ऑन डिमांड एमडीएमए ड्रग्स बनाकर सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 80 लाख की ड्रग्स हुई बरामद

लखनऊ: ऑन डिमांड एमडीएमए ड्रग्स बनाकर तस्करी करने वाले दो तस्करों को यूपी एसटीएफ ने बुधवार सुबह गोसाईंगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से करीब 523 ग्राम ड्रग्स, मोबाइल, करीब ढाई हजार रुपये, तस्करी में प्रयुक्त सफारी कार व अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।

डीएसपी एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी से जुड़े आरोपी सफारी कार से सुल्तानपुर रोड होते हुए आ रहे हैं। इस पर निरीक्षक राघवेंद्र सिंह व उनकी टीम ने गोसाईंगंज स्थित गब्बर ढाबा के पास घेराबंदी कर कार सवार दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद मुजीब निवासी लोधीपुरवा खंदारी बाजार लालबाग व मुकेश सिंह निवासी सुरियावां, संत रविदासनगर भदोही बताया। डीएसपी ने बताया कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी करता है। आरोपी मुजीब यूपी, बिहार, दिल्ली, मुंबई सहित कई राज्यों में महंगे दामों पर ड्रग्स सप्लाई करता था। वह घर पर ही कई केमिकल मिलाकर ड्रग्स तैयार करता था। उसे एमडीएमए ड्रग्स तैयार करना वाराणसी के अभय सिंह ने सिखाया था।

अभय सिंह कुछ समय पहले मुंबई में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था और हाल ही में जमानत पर छूटा है। आरोपियों ने बताया कि यह ड्रग्स अभय और उसके भाई अनुज के कैरियर मुकेश के साथ वाराणसी पहुंचाने के लिए ले जाई जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button