देशबड़ी खबर

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

SIR को लेकर हो रहे विवाद के बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दल आज चुनाव आयोग के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन करने वाले हैं। कांग्रेस आज दिल्ली समेत देश के तमाम राज्यों में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने वाली है। इसके बाद 28 तारीख से सभी जिला कमेटियों को कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने के निर्देश दिये गये हैं। दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन होगा तो वहीं, राज्यों में भी चुनाव आयोग दफ्तरों के सामने कांग्रेस प्रोटेस्ट करेगी। बिहार में RJD आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के जंतर मंतर पर AISA का प्रोटेस्ट होने वाला है। इस बीच अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को बड़ी सलाह दे दी है।

क्या बोले चिराग पासवान?

विपक्ष के आरोपों और सवालों के बीच केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है। चिराग पासवान ने राहुल गांधी के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कहा है कि अगर चुनाव आयोग के ऊपर ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं तो  ये जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की है कि वो अपने पक्ष में अपनी बातों को मजबूती से रखें। चुनाव आयोग को जनता का विश्वास बनाए रखना है। क्योंकि अगर चुनावी प्रक्रिया के ऊपर ही जनता का संदेह खड़ा हो जाएगा तो ये गलत है। ऐसे में चुनाव आयोग अपनी बातों को मजबूती से रखना चाहिए। ताकि जनता के मन में कोई संदेह न आए।

क्यों हो रहा है विवाद?

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयोग के भीतर ही सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बाकी दो चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरें सामने आईं। इसके बाद से ही विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। वहीं, चुनाव आयोग ने जवाब दिया है कि किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग मत और टिप्पणियां सामने आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और उसके सभी आदेश ”पिछले एक वर्ष में आयोग के सर्वसम्मत निर्णयों का परिणाम हैं।

महाभियोग ला सकती है कांग्रेस

कांग्रेस अब चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हर तरफ मोर्चाबंदी कर रही है। कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस लाएगी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों से भी संपर्क किया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इसे अगले दो हफ्तों के भीतर पेश किया जाएगा। अभी कांग्रेस प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार कर रही है। कुछ ही दिनों में दोनों सदनो में मोशन का नोटिस दे दिया जाएगा। मोशन का नोटिस देने के लिए सत्र की कार्यवाही का जारी रहना जरूरी नहीं है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button