देशबड़ी खबर

‘जिंदगी भर तुम्हारा खानदान यही करता रहा है’, राहुल के ‘नाच-गाना’ वाले बयान पर बोले CM योगी

चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर निशाना साधा है। योगी ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के पवित्र भूमि पूजन समारोह के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘नाच-गाना’ संबंधी बयान पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि राहुल का परिवार जीवन भर यही करता रहा है। बता दें कि राहुल गांधी ने हरियाणा में प्रचार के दौरान कहा था कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जहां नाच-गाना हो रहा था वहां किसी आम आदमी को नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज और बिजनेसमेन को बुलाया गया था।

‘हजारों हिंदुओं ने बलिदान दिया’

योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिसार और पंचकूला जिलों में रैलियों को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि इस साल अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राम मंदिर के लिए 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में भव्य मंदिर बनते देखने के लिए हजारों हिंदुओं ने बलिदान दिया। 500 ​​साल के इंतजार के बाद पूरा देश और दुनिया अभिभूत और खुश है। लेकिन इन बदनसीब कांग्रेसियों को इससे नफरत है।’

‘एक्सीडेंटल हिंदू इसे कैसे बर्दाश्त करेंगे’

राहुल के बयान पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, ‘एक तरफ वे लोग हैं जो भगवान राम की संस्कृति में पले-बढ़े हैं और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो रोमन संस्कृति में पले-बढ़े हैं। वे बदनसीब जो दुर्भाग्य से खुद को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहते हैं, वे इसे कैसे बर्दाश्त करेंगे? वे कहते हैं कि अयोध्या में जब राम लला के मंदिर का उदघाटन हो रहा था तब वहां नाच गाना चल रहा था। अरे जिंदगी भर तुम्हारा खानदान यही करता रहा है।’

क्या था राहुल गांधी का बयान?

राहुल गांधी ने हरियाणा में प्रचार के दौरान कहा था, ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जहां नाच-गाना हो रहा था, वहां अमिताभ बच्चन को बुला लिया। उद्योगपति अंबानी और अडानी को बुलाया गया था। वहां क्या आपने किसी बढ़ई को देखा? क्या किसी किसान को देखा? कोई मजदूर दिखा? नाच गाना चल रहा है। डांस हो रहा है। प्रेस वाले हाय-हाय कर रहे हैं।’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button