देशबड़ी खबर

गुवाहाटी में एयरपोर्ट के टर्मिनल के उद्घाटन पर बोले युवा; मोदी सरकार तेजी से कर रही विकास, रोजगार बढ़ेगा

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर युवाओं ने खुश जताई और कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक स्थानीय युवा ने कहा कि आज नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है। यह एक अच्छा कदम है। कई सालों पहले तक यह जगह खंडर थी। पीएम मोदी के कार्यकाल में तेजी से विकास हो रहा है और बहुत तेजी से बदलाव आ रहा है। क्षेत्र में एयरपोर्ट के विकास से बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे असम के साथ पूरे उत्तर-पूर्व क्षेत्र को फायदा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

एक स्थानीय महिला ने कहा कि यह एयरपोर्ट दिखाता है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राज्य में तेजी से निवेश बढ़ रहा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी देश और विदेश के साथ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। इस नए टर्मिनल का आना क्षेत्र के लोगों के लिए काफी अच्छा है और इससे रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा।

एक और स्थानीय निवासी ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर टर्मिनल के बनने से इलाके की कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और देश के अन्य इलाकों और विदेशों के साथ असम एवं उत्तर पूर्व की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जो कि क्षेत्र के विकास के लिए काफी जरूरी है।

एक अन्य महिला ने कहा कि एयरपोर्ट यहां पहले भी था, लेकिन नया टर्मिनल बनने से एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ी और यात्रियों के लिए सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ है। इससे सभी युवाओं और अन्य सभी वर्ग के लोगों को फायदा होगा। असम की देश के अन्य इलाकों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button