उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

0 से 6 माह की आयु वाले बच्चों के लिए पानी नहीं केवल स्तनपान।

  • अमेठी। 14 जून 2023,मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अवगत कराया है कि जनपद में ’’पानी नहीं केवल स्तनपान अभियान’’ 01 मई से 30 जून तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार एवं सम्बन्धित कन्वर्जेन्स विभागों के समस्त अधिकारियों के साथ-साथ जनपद के आम नागरिकों एवं सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं से उक्त अभियान से जुड़कर वृहद प्रचार-प्रसार करने की अपील किया है। इस क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में संचालित 1949 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 06 माह आयु के बच्चों के लिए पानी नहीं केवल स्तनपान अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जन-जागरूकता रैलियों, गोष्ठियों, गृह भ्रमण के द्वारा तथा ग्राम स्वच्छता पोषण दिवस के अवसर पर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिशु को जन्म के एक घंटे के अन्दर स्तनपान एवं 06 माह की आयु तक केवल स्तनपान (पानी, शहद, घुट्टी आदि भी नही) उसके जीवन रक्षा के लिए अति आवश्यक है, किन्तु समाज में प्रचलित विभिन्न मान्यताओं व मिथकों के वजह से 06 माह तक केवल स्तनपान सम्भव नहीं हो पाता है, और परिवार के सदस्यों द्वारा शिशु को घुट्टी, शहद, चीन आदि के घोल का सेवन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त कारणों से शिशु संक्रमण का शिकार हो जाते है जो उनके जीवन के लिए घातक सिद्ध होता है। मॉ के दूध के साथ पानी पिलाना प्रमुख बाधाओं में से एक है यह गर्मियों में और भी बढ़ जाता है, मॉ के दूध में पौष्टिक तत्वों के साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में होता है जिससे पानी की आवश्यकता बच्चों में पूरी होती है तथा बच्चे को अलग से पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button