अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीतिसियासत-ए-यूपी

अमेठी में उ०प्र० के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन 18 जून को करेंगे जनसभा को संबोधित।

केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमेठी लोकसभा की जनसभा को संबोधित करने 18 जून को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज पहुंच रहे हैं। जिसकी तैयारी बैठक गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष के त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने आयोजित जनसभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसभा गौरीगंज में जामों रोड स्थित रणवीर रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में 10 बजे आयोजित होगी। बैठक में जनसभा के संयोजक भवानी दत्त दीक्षित,राम प्रसाद मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष,केशव सिंह जिला महामंत्री,राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री, आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रभात शुक्ला जिला मंत्री,अशोक मौर्य जिला मंत्री,अरुण मिश्रा जिला सह मीडिया प्रभारी,सुरेश तिवारी,वेद प्रकाश तिवारी,हेमंत विक्रम सिंह,संतोष दुबे आदि उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button