अन्यउत्तर प्रदेशलखनऊ

महन्त दिग्विजयनाथ की जयन्ती पर सामूहिक विवाह के आयोजन की घोषणा

लखनऊ। मानव एकता फाउण्डेशन और महन्त अवैद्यनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज यहां प्रेस क्लब महन्त दिग्विजयनाथ की जयन्ती के मौके पर आगामी 12 जून को सामूहिक विवाह आयोजित करने की घोषणा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष एल.पी. सिंह और ट्रस्ट के ट्रस्टी गौरव वर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकारो को बताया कि सरोजनीनगर में आयोजित होने वाला सामूहिक विवाह समारोह लगातार बारहवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह कराया जायेगा।

अब तक पांच सो से अधिक कन्याओं का विवाह करा चुकी एसोसिएश के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि विवाह हेतु अभी भी स्कूटर इण्डिया चौराहा, सरोजनीनगर स्थित कार्यालय में पंजीकरण किया जा रहा है। इस मौके पर महन्त अवैद्यनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी गौरव वर्मा ने बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह से समाज में एक नई दिशा मिलेगी। सामूहिक विवाह एक अच्छे कल की निशानी है, ऐसे में जाति और अमीर-गरीब के बीच की खाई भी समाप्त हो जाती है। इस मौके पर मोहित मिश्रा, अंकिता अवस्थी, पवन सोनी आदि प्रमुख लोग भी मौजूद थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button