उत्तर प्रदेशगोरखपुर

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सीएम योगी के हाथों मिलेगी एक और सौगात

  • उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विवि के क्षेत्रीय केंद्र भवन गोरखपुर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
  • गीता प्रेस जाकर राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी तैयारियों का भी लेंगे जायजा

गोरखपुर। नॉलेज सिटी बन रहे गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी रविवार को रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित जीडीए के कॉरपोरेट पार्क में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र का अपना भवन होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। करीब चार बजे वह रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के गोरखपुर क्षेत्रीय केंद्र के भवन की आधारशिला रखेंगे। अभी यह केंद्र एक किराए के भवन में संचालित होता है। मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र भवन का शिलान्यास करने के बाद वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सभा को भी संबोधित करेंगे।

गीता प्रेस जाकर राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का लेंगे जायजा

गोरखपुर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम गीता प्रेस जाएंगे। चार जून को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ रहे हैं। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी गीता प्रेस में हो रही तैयारियों का जायजा लेंगे। इसी निमित्त वह अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। गीता प्रेस का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। यहां विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक कर सकते हैं। जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनने के बाद संत कबीर की साधना स्थली मगहर जा सकते हैं। पांच जून को मगहर में राष्ट्रपति का आगमन प्रस्तावित है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button