अन्यदेशबड़ी खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र को दी 75 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

  • अत्याधुनिक सुविधाओं वाले एम्स नागपुर और समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, नागपुर मेट्रो फेज-1 राष्ट्र को समर्पित किया

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र को 75 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। नागपुर में रविवार को प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, ‘नागपुर मेट्रो फेज-1’ राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही ‘नागपुर मेट्रो फेज-2’ का शिलान्यास भी किया। समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं वाले एम्स नागपुर का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर टिकट खरीदकर मेट्रो की यात्रा की और इस दौरान छात्रों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने ‘नागपुर मेट्रो फेज-1’ राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही ‘नागपुर मेट्रो फेज-2’ का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले एम्स नागपुर का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने ही जुलाई, 2017 में एम्स नागपुर की आधारशिला रखी थी। मौके पर उपस्थित केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम औरंगाबाद से पुणे तक हाईवे बना रहे हैं। जल्द ही उसके कार्य का शुभारंभ होगा, जिससे नागपुर से पुणे पहुंचने में केवल 6 घंटे लगेंगे। हम महाराष्ट्र में 6 एक्सप्रेस हाईवे भी बना रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समृद्धि महामार्ग के बारे में कहा कि ये महाराष्ट्र के 24 जिलों को फायदा देने वाला समृद्धि हाईवे है। महाराष्ट्र में जी 20 की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। हमें पता है कि जी 20 का क्या महत्व है। जी 20 की अध्यक्षता मिलना ये हमारे देशवासियों के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन सभी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button