अन्यताज़ा ख़बरदेश

पुलवामा : आतंकवादी हमले में घायल रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी की मौत

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हाल ही में एक आतंकवादी हमले में घायल हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने शनिवार सुबह श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर 18 अप्रैल को आतंकवादियों ने निहत्थे आरपीएफ कर्मियों पर हमला किया, जिसमें हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार की मौत हो गई और सहायक उप-निरीक्षक देवराज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि देव राज ने आज सुबह दम तोड़ दिया।  उन्होंने कहा, “सुबह करीब 4.30 बजे वह जिंदगी की जंग हार गए।” सोमवार शाम के हमले के एक कथित सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरपीएफ के दो जवान काकापोरा रेलवे स्टेशन पर एक चाय की दुकान के बाहर बैठे हैं और अकेला हमलावर दोनों पर अंधाधुंध गोलियां चला रहा है। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भागता नजर आया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button