अन्यइटावाउत्तर प्रदेश

नेताजी के अधूरे सपनों को हम सब करेंगे पूरा: शिवपाल यादव

  • सपा ने नेताजी की जयंती को धरतीपुत्र दिवस के तौर पर मनाया

इटावा। ‘हम नेताजी को नमन करते हैं, आज वे हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी की बहुत यादें, किस्से हमारे बीच हैं। नेताजी के साथ मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मुझे उनका 10 वर्ष की उम्र से साथ मिला था।’ यह बातें पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सैफई में मंगलवार को भावुक होते हुए कही।

शिवपाल यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम जयंती के मौके पर बोलते हुए कहा कि नेताजी ने बहुत लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज हम लोग जो भी हैं सब नेताजी की वजह से है। नेताजी ने जाति-मजहब से ऊपर उठकर काम किया है। उनके अधूरे सपनों को हमें पूरा करना है।’

उल्लेखनीय है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती को आज समाजवादी पार्टी (सपा) ने धरतीपुत्र दिवस के तौर पर मना रही है। प्रदेश के सभी जिलों के सपा कार्यालयों पर नेताजी के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।

जहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी को याद किया और उन्हें नमन किया। सैफई में नेताजी की समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव, तेज प्रताप यादव समेत मुलायम परिवार के सभी सदस्यों के अलावा तमाम सपा के नेता मौजूद हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button