उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

केंद्र ने पीएम आवास योजना के लिए यूपी को दिए 10 हजार करोड़

  • मुख्यमंत्री योगी ने जताया केंद्र का आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पत्र पर केंद्र सरकार ने राज्य को 8.62 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये राशि स्वीकृत की है। प्रदेश को अभी तक 26 लाख आवास दिए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना भी संचालित है। इसके तहत गराबों को आवास दिए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बेघर को घर देने पर जोर दे रहे हैं। केंद्र की इस राशि से प्रदेश के 8,62,767 परिवारों को छत मिलेगी। उनके पास अपना घर होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने इस फैसले के लिए केंद्र का आभार जताया है। योगी ने ट्विटर के जरिए कहा कि ‘सबको घर-पक्का घर’ के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता सर्वविदित है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर प्रदेश को 8,62,767 घरों को लेकर अतिरिक्त आवंटन किया गया है। उत्तर प्रदेश के अनुरोध को स्वीकार कर सभी के लिए ‘अपना घर’ सुनिश्चित करने हेतु प्रधानमंत्री का अभिनंदन और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का हृदय से आभार।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button