ताज़ा ख़बरदेश

सिद्धू मूसेवाला के गाने पर नाचते दिखे जवान, बॉर्डर पर दिखा अनोखा नजारा… Video Viral

भारत-पाकिस्तान के बीच की दुश्मनी कब खत्म होगी ये किसी को नहीं पता लेकिन एक चीज है जो इन दोनों देशों को न चाहते हुए भी एक साथ जोड़ देती है और वो है संगीत। भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के सैनिक एक ही म्युजिक पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का बंबिहा है जिसपर भारतीय सैनिक डांस करते दिख रहे है और इसे देख पाकिस्तानी सैनिकों के पैर भी थिरकने से रुके नहीं।

सीमा से आया ये वीडियो दोनों ही देशों में तेजी से शेयर हो रहा है। भारतीय चौकी में पंजाबी गाने बजाए जा रहे है और बंकर के अंदर भारतीय जवान नाचते हुए दिख रहे हैं। भारतीय चौकी के सामने पाकिस्तानी चौकी है और वह भी इस गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है और लिख रहे है, ‘एलओसी पर एक पंजाबी गाना बजाया जा रहा था। पाकिस्तानी सैनिक इस वीडियो में हाथ हिलाते दिख रहे हैं’। जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के गाने दोनों ही देशों में पसंद किए जाते हैं। मई में सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button