ताज़ा ख़बरदेश

समीर वानखेड़े के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई: दिलीप पाटिल

मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्लीनचिट दे दी है। इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आर्यन खान पर लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि आर्यन खान पर लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी, इसलिए चार्जशीट से उनका नाम हटा दिया गया है। मुझे लगता है कि केंद्र ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी बेगुनाह को झूठा फंसा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे लगता है कि एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने जिस तरह से इस मामले को संभाला, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। आपको बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को क्रूज में एनसीबी ने रेड मारी थी। इस दौरान एनसीबी अधिकारियों ने आर्यन खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था और फिर बाद में समीर वानखेड़े के निर्देश पर आर्यन खान, अरबाज मर्चेट समेत कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किया था।

26 दिन बाद मिली थी जमानत

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद मन्नत में मातम छा गया था और शाहरूख खान अपने बेटे को जेल की चार दिवारी से निकालने की जुगत में लगे हुए थे। हालांकि 26 दिन बाद शाहरुख खान के बेटे को जमानत मिल गई थी। उस वक्त जूही चावला ने बेल बॉन्ड पर दस्तखत किए थे। इसके बाद शाहरूख खान की वकीलों के साथ एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें संघर्ष की दास्तां दिखाई दे रही थी। आर्यन खान की गिरफ्तारी 2 अक्टूबर को हुई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button