ताज़ा ख़बरदेश

ब्रिटेन में ऋषि सुनक की ताजपोशी के बाद भारत में सियासी घमासान, महबूबा ने छेड़ा CAA-NRC का राग

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री को लेकर भारत में उत्साह है। भारत के नेता लगातार ऋषि ऋषि सुनक को बधाई दे रहे हैं। ऋषि सुनक की ताजपोशी को लेकर देश में सियासत भी गर्म है। उधर ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने तो इधर भारत में कुछ लोगों ने अल्पसंख्यक और शरणार्थियों के अधिकारों को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का भी एक ट्वीट सामने आया है। ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने को भारत के लिए एक गौरवशाली क्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने एक जातीय अल्पसंख्यक को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया है, लेकिन ‘‘हम अभी भी एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हुए हैं।

अब भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुनक के प्रधानमंत्री पद पर निर्वाचन के बाद कुछ नेता बहुसंख्यकवाद के खिलाफ अति सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे नेताओं को ए पी जे अब्दुल कलाम के राष्ट्रपति के रूप में असाधारण कार्यकाल और प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के 10 वर्षों के कार्यकाल की याद दिलाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि आज एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता देश की राष्ट्रपति हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऋषि सुनक के यूके के पीएम के रूप में चुने जाने के बाद भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर टिप्पणी करते हुए महबूबा मुफ्ती का ट्वीट देखा। महबूबा मुफ्ती जी! क्या आप जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी? कृपया उत्तर देने के लिए पर्याप्त स्पष्ट रहें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक के बाद एक ट्वीट कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम और शशि थरूर पर पलटवार किया। चिदंबरम और थरूर सहित कुछ अन्य विपक्षी नेताओं ने सुनक के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त होने के बाद सोमवार को उम्मीद जताई थी कि भारत इस घटनाक्रम से सीख लेगा और अल्पसंख्यकों में से किसी को एक दिन शीर्ष पद पर चुने जाने की परंपरा को अपनाएगा। प्रसाद ने कहा, ‘‘भारतीय मूल के एक सक्षम नेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इस असाधारण सफलता के लिए हम सभी को उनकी सराहना करनी चाहिए। यह दुखद है कि कुछ भारतीय राजनेता दुर्भाग्य से इस अवसर का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button